हार मानूँगा नहीं ...!!!
एहसास हार पर
रुला जाता है कोई
उपहास हम पर
कर जाता है कोई
अकेला छोड़ कर
चला जाता है हर कोई
पर, मायूस होऊंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं..!!
ठोकरों का लग जाना
रास्तों पर गिर जाना
काँटों का चुभ जाना
क़दमों का हिल जाना
पर, राह पीछे हटूंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
आँखों में है पानी
हादसों की है निशानी
हर कदम है इक परेशानी
खुशियाँ तो हैं आनी जानी
पर, गम - ऐ- जीवन से भट्कुंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
मुझे विश्वास है
इक दिन आएगा उजाला
मेहनत - ऐ - दम ख़म से
दूर हो जाएगा अँधेरा
लाख दूर है डगर
पर, प्रयास छोडूंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
रुला जाता है कोई
उपहास हम पर
कर जाता है कोई
अकेला छोड़ कर
चला जाता है हर कोई
पर, मायूस होऊंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं..!!
ठोकरों का लग जाना
रास्तों पर गिर जाना
काँटों का चुभ जाना
क़दमों का हिल जाना
पर, राह पीछे हटूंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
आँखों में है पानी
हादसों की है निशानी
हर कदम है इक परेशानी
खुशियाँ तो हैं आनी जानी
पर, गम - ऐ- जीवन से भट्कुंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
मुझे विश्वास है
इक दिन आएगा उजाला
मेहनत - ऐ - दम ख़म से
दूर हो जाएगा अँधेरा
लाख दूर है डगर
पर, प्रयास छोडूंगा नहीं !
हार मानूंगा नहीं !!
-आशुतोष शर्मा